Naman Bharat 24 NewsNaman Bharat 24 News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • सरगुजा संभाग
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन
  • देश – विदेश
    • कोरोना अपडेट
    • टेक्नोलॉजी – लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन – खेल
  • शिक्षा – रोजगार
  • कारोबार
  • डॉक्टर – स्वास्थ्य
Facebook Twitter Instagram
Friday, January 30
Facebook Twitter Instagram YouTube
Naman Bharat 24 News Naman Bharat 24 News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    1. रायपुर संभाग
    2. दुर्ग संभाग
    3. बस्तर संभाग
    4. बिलासपुर संभाग
    5. सरगुजा संभाग
    6. छत्तीसगढ़ पर्यटन
    7. View All

    भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

    October 15, 2025

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही धोखेबाजी – राकेश ठाकुर पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025

    दुर्ग शहर विधानसभा में प्रकाश व्यवस्था हेतु 39 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति पढ़िए पुरी खबरें…..

    October 15, 2025

    25 जनवरी को दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    January 24, 2026

    भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

    October 15, 2025

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही धोखेबाजी – राकेश ठाकुर पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025

    भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

    October 15, 2025

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही धोखेबाजी – राकेश ठाकुर पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025

    दुर्ग शहर विधानसभा में प्रकाश व्यवस्था हेतु 39 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति पढ़िए पुरी खबरें…..

    October 15, 2025

    भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

    October 15, 2025

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही धोखेबाजी – राकेश ठाकुर पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025

    दुर्ग शहर विधानसभा में प्रकाश व्यवस्था हेतु 39 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति पढ़िए पुरी खबरें…..

    October 15, 2025

    भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

    October 15, 2025

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही धोखेबाजी – राकेश ठाकुर पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025

    दुर्ग शहर त्योहारी सीजन में भीड़-जाम से निपटने निगम और पुलिस की संयुक्त रणनीति:

    October 15, 2025

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    दुर्ग जिला – कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा निगेटिव समाचार का तथ्यपरक खंडन जारी करें विभाग और साथ हीं निर्माण कार्य एजेंसी विभाग राशि भुगतान लंबित न रखें पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025

    दुर्ग शहर त्योहारी सीजन में भीड़-जाम से निपटने निगम और पुलिस की संयुक्त रणनीति:

    October 15, 2025

    दुर्ग जिला – एक शिक्षक न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि एक बेहतर समाज भी बनाता है- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    September 21, 2025

    25 जनवरी को दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    January 24, 2026

    भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

    October 15, 2025

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही धोखेबाजी – राकेश ठाकुर पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025
  • देश – विदेश
    • कोरोना अपडेट
    • टेक्नोलॉजी – लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन – खेल
  • शिक्षा – रोजगार
  • कारोबार
  • डॉक्टर – स्वास्थ्य
Naman Bharat 24 NewsNaman Bharat 24 News
You are at:Home»Uncategorized»रायपुर :- मुख्यमंत्री बघेल 2 और 3 सितम्बर को 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को देंगे महत्वपूर्ण सौगात…..

रायपुर :- मुख्यमंत्री बघेल 2 और 3 सितम्बर को 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को देंगे महत्वपूर्ण सौगात…..

0
By Lukesh Sahu on August 31, 2022 Uncategorized
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 2 और 3 सितम्बर को छत्तीसगढ़ में 03 नवगठित जिलों का शुभारंभ कर प्रदेशवासियों को महत्वपूर्ण सौगात देंगे। इनमें मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई शामिल है। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 2 सितम्बर को दोपहर 1 बजे मोहला के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 28वां जिला ‘मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। 

इसी तरह 3 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 30वां जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का शुभारंभ करेंगे। यहां कार्यक्रम के अध्यक्षता स्कूल शिक्षा तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल 3 सितम्बर को ही दोपहर 1 बजे खैरागढ़ स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवगठित 31वां जिला ‘खैरागढ़-छुईखदान-गंडई’ का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। नवगठित जिलों के शुभारंभ के अवसर पर मंत्रीगण सहित सांसद तथा विधायकगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि मोहला-मानपुर-चौकी जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन एक अलग जिले की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर-चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक हर्ष व्याप्त है। मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है।

नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। शासन के प्रयासों से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। नया जिला बन जाने से इन क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी।

मानपुर प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण है। यहां के सघन वनों में लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में है। मोहला-मानपुर क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। मोहला-मानपुर-चौकी जिला एक नये नक्शे के साथ आकार लेगा। नवीन जिला की भौगोलिक सीमाएं उत्तर में जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया, दक्षिण में तहसील दुर्गकोंदल, पखांजुर जिला कांकेर, पूर्व में तहसील डौंडी, डौंडी लोहारा जिला बालोद एवं पश्चित में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है।

प्रस्तावित नवीन जिला मोहला-मानपुर-चौकी दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। जहां जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा। नवीन गठित जिले में तहसीलों की संख्या 3 है जिसमें अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है। विकासखण्ड एवं जनपद पंचायत – अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है। नवीन मोहला-मानपुर-चौकी में कुल ग्रामों की संख्या 499 है।

भौगोलिक क्षेत्रफल कुल 2 लाख 14 हजार 667 हेक्टयर है। यहां कि कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 है जिसमें अनुसुचित जनजाति की कुल जनसंख्या 1 लाख 79 हजार 662 जो जिले कि कुल जनसंख्या का 63.27 प्रतिशत है। जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 13 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 89 है, ग्राम पंचायत की संख्या 185 है।

जिला मोहला-मानुपर-चौकी में थानों की कुल संख्या 9 है। विधानसभा क्षेत्र 2 तथा कुल मतदान केन्द्र संख्या 497 है।
 
    प्रस्तावित गठित नवीन जिला मोहला-मानपुर-चौकी में अम्बागढ़ चौकी में ग्रामों की संख्या-158, मोहला में ग्रामों की संख्या 171 एवं मानपुर में ग्रामों की संख्या 170 है। इस नवीन जिले में भौगोलिक क्षेत्रफल अम्बागढ़ चौकी में 54 हजार 747 हेक्टेयर, मोहला में 70 हजार 301 हेक्टेयर एवं मानपुर में 89 हजार 619 हेक्टेयर है।

अम्बागढ़ चौकी की जनसंख्या 1 लाख 08 हजार 334, मोहला की जनसंख्या 86 हजार 994 एवं मानपुर की जनसंख्या 88 हजार 619 है। जहां अनुसूचित जनजाति की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 52 हजार 786, मोहला में 60 हजार 950 एवं मानपुर में 65 हजार 926 है। अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत अम्बागढ़ चौकी में 48.73, मोहला में 70.06 एवं मानपुर में 74.39 है।

नवीन जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 5, मोहला में 4 एवं मानपुर में 4 है। नवीन जिले में पटवारी हल्का नम्बर अम्बागढ़ चौकी में 33, मोहला में 28 एवं मानपुर में 28 है। अंबागढ़ चौकी में 69 ग्राम पंचायत, मोहला में 59 ग्राम पंचायत तथा मानपुर में 59 ग्राम पंचायत रहेंगे।

राजनांदगांव जिले से अम्बागढ़ चौकी की दूरी 50 किलो मीटर, मोहला की दूरी 75 किलो मीटर, मानपुर की दूरी 100 किलो मीटर है। गठित नवीन जिले में अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत दो थाने अम्बागढ़ चौकी थाना एवं चिल्हाटी थाना है। मोहला के अंतर्गत मोहला थाना एवं मानपुर के अंतर्गत कुल 6 थाने खडग़ांव थाना, मानपुर थाना, कोहका थाना, सीतागांव थाना, मदनवाड़ा थाना एवं औंधी थाना है।

इसी तरह प्रस्तावित नवीन जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’, जिला रायगढ़ के उप-खण्ड सारंगढ़, तहसील सारंगढ़ एवं बरमकेला तथा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के उप-खण्ड बिलाईगढ़ तथा तहसील बिलाईगढ़ को समाविष्ट करते हुए नवीन जिला ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़’ का सृजन किया गया है। 
    
इसी तरह प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नए प्रशासनिक इकाई का स्वरूप लेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद नए जिले निर्माण के गठन के लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित हो गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहा है।

प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में जनसामान्य के और निकट पहुंचेगा। नए जिले को आकार देने का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा जहां जालबांधा को उप तहसील का दर्जा दिया गया। वहीं साल्हेवारा को तहसील का दर्जा देने के लिए राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है। जिससे जनसामान्य में उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है।

आने वाले समय में आम जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और इन क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन होंगे तथा तीव्र गति से विकास होगा। नया जिला बनने से जनआकांक्षाओं को अभिव्यक्ति मिली है और नई उम्मीद और नई संभावना के रास्ते खुले हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला सघन वनों से आच्छादित है और प्रचुर मात्रा में वन संपदा से समृद्ध है।

प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिला दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। इसके उत्तर में  जिला कबीरधाम, दक्षिण  में तहसील डोंगरगढ़, तहसील राजनांदगांव जिला-राजनांदगांव, पूर्व में  तहसील साजा जिला-बेमेतरा, तहसील- धमधा जिला दुर्ग, पश्चिम में तहसील लांजी जिला- बालाघाट (मध्यप्रदेश) की सीमा से लगी हुई है।

प्रस्तावित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवीन जिले की जनसंख्या 3 लाख 68 हजार 444 है। कुल ग्रामों की संख्या 494 तथा 3 नगरीय निकाय हैं। दो उप खण्ड खैरागढ़ एवं गण्डई-छुईखदान होंगे। 3 तहसील गण्डई, छुईखदान, खैरागढ़ होंगे।

वहीं 2 विकासखण्ड छुईखदान एवं खैरागढ़, 16 राजस्व निरीक्षक मंडल, 13 हजार 562 राजस्व प्रकरणों की संख्या, 1 लाख 18 हजार 183 हेक्टेयर कुल मकबूजा रकबा, 37 हजार 14 हेक्टेयर कुल गैर मकबूजा रकबा, 1 लाख 55 हजार 197 हेक्टेयर कुल राजस्व क्षेत्रफल, कुल खातेदारों की संख्या 1 लाख 53 हजार 663, 107 कुल पटवारी हल्का, 221 कुल ग्राम पंचायत, 338 कोटवार, 316 पटेल है।

दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों को राजनांदगांव जिला मुख्यालय आने के लिए 40 किलोमीटर लंबी दूर का सफर तय करना होता है। ऐसे में नया जिला बन जाने से उन्हें राहत मिलेगी और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से होंगे। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने का फायदा आम जनता को मिलेगा।  

बुनियादी सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खाद्यान्न लोगों तक आसानी से उपलब्ध होगी और सुविधाओं का विस्तार होगा।

वहीं शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन दूरस्थ अंचलों तक आसानी होगा। रोड कनेक्टिविटी, पुल-पुलिया के निर्माण से सुदूर वनांचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला के सघन वनों में लघु वनोपज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। कोदो, कुटकी, रागी, भेलवा, बहेड़ा, कालमेघ, लाख, माहुल पत्ता का संग्रहण कर इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लघु वनोपज संग्राहकों को रोजगार एवं आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस क्षेत्र में विकास के और भी नए रास्ते खुलेंगे।

वृक्षारोपण, वनोपज विदोहन, नरवा विकास, वन एवं वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यों में प्रशासनिक कसावट आएंगी तथा विकासोन्मुखी सुविधाओं का विकास होगा। हाल ही में खैरागढ़ वनमंडल के गण्डई वन परिक्षेत्र अंतर्गत लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र के स्थापना की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

70 लाख रूपए की लागत से स्थापित होने वाले इस लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र से वनोपज आधारित आजीविका के साधन सुलभ होंगे तथा सतत रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला खनिज संसाधनों के मामले में भी समृद्ध है, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। खैरागढ़ क्षेत्र में चूना पत्थर गौण खनिज उपलब्ध है। वहीं इसके साथ ही क्वार्टजाईट, सिलिका सेण्ड, ईट मिट्टी जैसे खनिज उपलब्ध हैं। वहीं छुईखदान क्षेत्र में मुख्य खनिज चूना पत्थर उपलब्ध है तथा साधारण पत्थर एवं लौह खनिज अयस्क मिलने की संभावना है।

शासन द्वारा 220 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए की लागत से निर्माणाधीन सिद्धबाबा जलाशय लघु सिंचाई परियोजना से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। लमती नदी में बनने वाले इस परियोजना से 34 ग्राम लाभान्वित होंगे तथा 1 हजार 840 हेक्टेयर की भूमि की सिंचाई की जा सकेगी। कृषि क्षेत्र में विकास के अवसर बढ़ेगे।

वहीं सुरही जलाशय लघु सिंचाई परियोजना अंतर्गत वेस्ट वियर की ऊंचाई बढ़ाने तथा नहर का विस्तार का जीर्णाेद्धार, लाइनिंग कार्य तथा नहर विस्तार किया जा रहा है। जिससे सिंचाई के रकबा में 120 हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी होगी। पिपरिया जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना से 91 ग्राम लाभान्वित हो रहे हैं तथा 6 हजार 240 हेक्टेयर रकबा में सिंचाई हो रही है।

नया जिला गढऩे की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाये जा रहे हैं और आने वाले वर्षों में इसके सुखद परिणाम मिलेंगे।

नमन छत्तीसगढ़ समाचार कि ओर से गणेश चतुर्थी पूजा महापर्व कि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐ…

 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Lukesh Sahu
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय पढ़िए पुरी खबरें…

भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

  • Popular
  • Recent
  • Top Reviews
January 15, 2022

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

January 15, 2022

​​​​​​​रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल से हरदीहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

January 15, 2022

रायपुर : करवा नाला से अब किसानों को मिलने लगा रबी सिंचाई के लिए पानी

January 24, 2026

25 जनवरी को दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

December 3, 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय पढ़िए पुरी खबरें…

October 15, 2025

भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

कारोबार
March 30, 2025

दुर्ग शहर नगर निगम कार्यालय में अंतिम एक दिन नही तो भरना पड़ेगा, एक हजार फाइन 15% पेनाल्टी,अप्रैल से नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही होंगी शुरू पढ़िए पुरी खबरें…

December 23, 2024

दुर्ग जिला – ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को 26 दिसम्बर को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण पढ़िए पूरी खबर…

December 19, 2024

दुर्ग शहर 18 दिसम्बर गुरु घासीदास जयंती के शुभ अवसर पर चौक चौराहों खुले में धड़ल्ले से खुब बिक्री हुई अवैध मांस,मछली और मटन के कारोबार निगम प्रशासन मौन पढ़िए पूरी खबर…

December 17, 2024

दुर्ग जिला – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना- निःशुल्क बिजली की ओर एक महत्वपूर्ण कदम सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक क्या दिशानिर्देश दिए पढ़िए पूरी खबर…

शिक्षा – रोजगार
October 15, 2025

मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

September 21, 2025

दुर्ग जिला – एक शिक्षक न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि एक बेहतर समाज भी बनाता है- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

September 19, 2025

दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य नवरात्रि पर्व पर कानून-व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित अनेक नियमों और शर्ते लागू पढ़िए पूरी खबरें…

August 11, 2025

दुर्ग शहर निगम सीमा क्षेत्र में पशुवध गृह एवं मांस विक्रय दुकानें कब से कब तक बंद रहेगी कार्यवाही को लेकर क्या दिशानिर्देश पढ़िए पुरी खबरें…

संपादक

लुकेश साहू

राधा निवास, पोटिया कला, जिला- दुर्ग (छत्तीसगढ़)
मोबाइल : +91 8103945853
कार्यालय नंबर : 0788-3561846
ई-मेल : lukeshsahu853@gmail.com
हमारे बारे में
नमन भारत 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनल है जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
विज़िटर संख्या
N/A
सोशल मीडिया
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
© 2026 Naman Bharat 24 News. Designed by Global Infotech

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.