भिलाई-3 / वन होम वन ट्री महा अभियान के तिसरे दिन महापौर निर्मल कोसरे ने ज्योति विद्यालय (सी.जी.बोर्ड) चरौदा में छात्र छात्राओं को बेल के पौधों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बेल के पौधे की धार्मिक महत्ता से सभी को अवगत कराते हुए इसके घर घर में रोपण और संरक्षण करने पर जोर दिया।
भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र में वन होम वन ट्री महा अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तिसरे दिन महापौर निर्मल कोसरे ने ज्योति विद्यालय(सी.जी.बोर्ड) चरौदा में छात्र-छात्राओं को बेल एवं अन्य फलदार पौधों का वितरण किया।
एक दिन पहले ही श्री कोसरे ने ज्योति विद्यालय के सीबीएसई छात्र छात्राओं को पौधों का वितरण किया था। महापौर ने छात्र-छात्राओं को बेल पौधे के महत्व के बारे में बताया कि बेल वृक्ष का महत्व हमारे शास्त्रों में है और इसे बहुत ही अधिक पूजनीय माना जाता है।
पुराण के अनुसार बेल के वृक्ष की उत्पत्ति दैवीय विधान से हुई है। जैसे तुलसी के पौधे को अत्यधिक पवित्र माना जाता है ठीक उसी प्रकार बेल के वृक्ष की भी महिमा अपरम्पार है। यह भगवन शिव को अत्यंत प्रिय है तथा इसकी पूजा का विधान भी बताया गया है
बेलपत्र के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी होती है। श्रावण मास में शिव की पूजा में बेलपत्र अवश्य चढ़ाया जाता है।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य संतोष दास एमआईसी सदस्य एस. वेंकट रमना, मोहन साहू,एम.जॉनी, कांग्रेस नेता बी.एन. राजू, युवराज कश्यप,अरमान अहमद,अनिकेत यादव,आदित्य सिंह,निश्चय यादव, कामेश उपस्थित थे।