दुर्ग 23 जून 2022/ 06 जुलाई 2022 को जिले में सभी शासकीय कार्यालयों एवं प्रत्येक घर में वन होम वन ट्री कैम्पेन के तहत् वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन होम वन ट्री कैम्पेन के तहत् सभी कार्यालयों, उद्यानों, मैदानों, घरों एवं सार्वजनिक परिसरों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना है।
पौधारोपण करने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिले के सभी एनजीओ और नागरिकों को भागीदारी करने की अपील की।