कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा
दुर्ग, 09 फरवरी 2026/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा।
पोटियाकला के पार्षद ने स्पीड ब्रेकर लगवाने आवेदन दिया। वार्ड क्रमांक 54 पोटियाकला में स्थित पोटिया स्कूल के सामने सड़क पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
स्कूल क्षेत्र में तीन से चार स्थानों पर स्पीड ब्रेकर जल्द बनवाने आवेदन दिया, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान जनदर्शन में विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

