दिवाली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की आध्यात्मिक जीत का प्रतीक है। मां लक्ष्मी, गणेश जी, सरस्वती माता और कुबेर देव की पूजा होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, दिवाली यानी कार्तिक मास अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी, सरस्वती माता और कुबेर देव की पूजा होती है। इस दिन लोग अपने घरों में दीये जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत करते हैं, ताकि घर में खुशहाली और संपन्नता बनी रहे।
दीवाली को रोशनी के पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस खास अवसर पर धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि पाने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। दीवाली के त्योहार को भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में मनाया जाता है।
दिवाली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की आध्यात्मिक जीत का प्रतीक है। दिवाली की रोशनी हमारी सभी काली इच्छाओं और विचारों को नष्ट करने, अंधेरे साये और बुराइयों को मिटाने और हमें साल के बाकी दिनों में अपनी सद्भावना के साथ आगे बढ़ने की ताकत और उत्साह देती है।
दीपावली, भारत का एक प्रमुख त्योहार है. यह कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है. दीपावली को दीपोत्सव भी कहते हैं. यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से ‘अंधकार पर प्रकाश की जीत’ को दर्शाता है. दीपावली से जुड़ी कुछ खास बातेंः
दीपावली से जुड़े अनुष्ठान और तैयारियां दशहरा के त्योहार के बाद से शुरू हो जाती हैं.
दीपावली के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं और अपने प्रियजनों के साथ शुभकामनाएं, उपहार, और मिठाइयां साझा करते हैं.
दीपावली के दिन लोग अपने घरों को साफ़-सुथरा करते हैं और रोशनी से सजाते हैं.
दीपावली के दिन लोग लक्ष्मी और गणेश की पूजा करते हैं.
दीपावली के दिन लोग पटाखे जलाते हैं.
दीपावली के दिन लोग अपने परिवार के लिए मिठाइयां खरीदते हैं और उन्हें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार के रूप में भी भेजते हैं.
दीपावली के दिन लोग अपने स्वास्थ्य, धन, और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं.
जैन लोग दीपावली को महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं.
सिख समुदाय दीपावली को बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाते हैं.
रोशनी का यह पर्व सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी सेलिब्रेट होता है. अमेरिका, जापान जैसे देशों में भी इसकी रौनक देखते ही बनती है इन देशों में दिवाली का ग्रांड सेलिब्रेशन देखते ही बनता है. न सिर्फ भारतीय लोग बल्कि अमेरिकी भी इसे बड़ी ही खुशियों के साथ मनाते हैं.
नमन भारत NB 24 न्यूज चैनल कि ओर से सभी देशवासियों को दीपावली कि ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं…