कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में आने के बाद भी कार्यालय से नदारद रहते एवं अपने हिसाब से आना जाना करते दिखाई दिए
दुर्ग शहर नगर निगम में एक ऐसा विभाग जहां इन दिनों भगवान भरोसे चल रहे हैं। जी हां जन सम्पर्क विभाग कर्मचारियों द्वारा चपरासी के भरोसे विभाग को छोड़कर चले जाते हैं। इन कर्मचारियों के न आने और न जाने के कोई टाईम टेबल नहीं है।अपने हिसाब से आना जाना करते दिखाई देते हैं।
और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी इस विभाग का निरक्षण करना उचित नहीं समझते हैं। इस विभाग में कभी भी चलें जाओ कोई नहीं मिलते कर्मचारियों के कुर्सी-टेबल खाली ही दिखाई देंगे इसलिए हमने कहा कि यह विभाग भगवान भरोसे चल रहे हैं।
आखिर इन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपने काम काज को छोड़कर कहा चलें जाते हैं जानने एवं समझने का विषय हैं। क्या जिम्मेदार अधिकारी सभी को एक साथ किसी भी काम को लेकर बाहर भेज दिए जाते हैं।
तभी तो ड्यूटी में आने के बाद भी अपने दफ्तर एवं कार्यालय से नदारद रहते हैं। क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। जो कार्यालय छोड़कर इधर उधर भागते दिखाई दिए क्या चुनाव आयोग ड्यूटी से नदारद कर्मचारियों पर कार्यवाही करेंगे