प्रेम प्रकाश पाण्डेय वर्ष 2013 में चौथी बार भिलाई विधानसभा से निर्वाचित होते ही इनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ भिलाई में आईआईटी की स्थापना हुई…
आज हम आप लोगों को प्रेम प्रकाश पाण्डेय के बारे में अवगत कराएंगे दरासल प्रेम प्रकाश पाण्डेय का जन्म एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में 8 मार्च 1958 को हुआ था। इनके पिता भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारी थे तथा इनकी माता सामान्य गृहणी थीं।
इन्होंने भिलाई के केम्प क्षेत्र के बालमंदिर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा करने के बाद भिलाई विद्यालय सेक्टर -2 से हाई स्कूल व साइंस कालेज दुर्ग से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की।
– 1976 में छात्र राजनीति में पदार्पण किया।
– प्रेम प्रकाश को 1980 में युवा मोर्चा का महामंत्री बनाया गया।
– 1984 के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी जी का भिलाई आगमन हुआ।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने रक्तदान शिविर के माध्यम से अटल जी के वजन के बराबर रक्त संग्रह कर एक कीर्तिमान स्थापित किया।
– 1987 में दुर्ग जिला भाजपा के महामंत्री बनाए गए।
– 1990 में पहली बार विधायक चुने गए।
– 1990 में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का दायित्व मिला।
– 1993 में पुनः भिलाई से विधानसभा के सदस्य बने।
– 1995 में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारी सदस्य बने।
– 2003 में एक बार फिर भिलाई से विधायक बने और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चुने गये। वर्ष 2013 में चौथी बार भिलाई विधानसभा से निर्वाचित हुए
और प्रदेश में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री बने – इनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ भिलाई में आईआईटी की स्थापना हुई।