विद्यार्थियों को पढ़ाई में होने वाली समस्याओं की पहचान कर उसका निराकरण करने कहा…
दुर्ग, 29 सितंबर 2023/कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लैब का अवलोकन किया।
प्रयोगशाला प्रभारी से प्रयोग के सामानों की स्थिति एवं प्रयोग की गतिविधियों से संबंधित जानकारी ली। साथ ही लैब में आवश्यक रसायनों एवं उपकरणों की पूर्ति के निर्देश दिए।
इसी दौरान उन्होंने विद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्राचार्य से विद्यालय से संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को पढ़ाई में होने वाली समस्याओं की पहचान कर उसका निराकरण करने कहा। इस दौरान बैठक में विद्यालय के प्राचार्य व अन्य अधिकारी मौजूद थे।