नवधा रामायण पाठ का समापन 9 सितंबर होगा। दोपहर में निर्धारित समय पर पाठ शुरू होगा साथ ही राम राज्याभिषेक का उत्सव भी मनाया जाएगा
दुर्ग शहर – महेश कॉलोनी दुर्ग के श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर में चल रहे नवधा रामायण पारायण पाठ में शुक्रवार को लंका कांड की चौपाइयों का पाठ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने किया।
इस अवसर पर जोधपुर के पं. गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा ने भजनों की प्रस्तुति भी दी। भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति भी हुई।
दूसरी ओर मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ का समापन भी हुआ। महायज्ञ के अंतिम दिन आचार्य पं. पवन द्विवेदी के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां समर्पित कराई।
अंतिम दिन सैकड़ाें भक्तों ने यज्ञ स्थल की फेरी लगाई। मंदिर समिति के संरक्षक चतुर्भुज राठी और नरसिंग भूतड़ा ने बताया कि नवधा रामायण पाठ का समापन 9 सितंबर होगा। दोपहर में निर्धारित समय पर पाठ शुरू होगा,
जिसमें राम राज्याभिषेक का उत्सव भी मनाया जाएगा। भक्तों के लिए भोग प्रसादी का वितरण होगा।


