Naman Bharat 24 NewsNaman Bharat 24 News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • सरगुजा संभाग
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन
  • देश – विदेश
    • कोरोना अपडेट
    • टेक्नोलॉजी – लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन – खेल
  • शिक्षा – रोजगार
  • कारोबार
  • डॉक्टर – स्वास्थ्य
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, February 11
Facebook Twitter Instagram YouTube
Naman Bharat 24 News Naman Bharat 24 News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    1. रायपुर संभाग
    2. दुर्ग संभाग
    3. बस्तर संभाग
    4. बिलासपुर संभाग
    5. सरगुजा संभाग
    6. छत्तीसगढ़ पर्यटन
    7. View All

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल दुर्ग के 11 स्कूल बनेंगे स्मार्ट और 10 स्कूल में लगेगी स्मार्ट क्लास पढ़िए पुरी खबरें…

    February 10, 2026

    दुर्ग जिला – दुर्ग शहर पोटियाकला वार्ड 54 पार्षद ने जनदर्शन में स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग पढ़िए पुरी खबरें…

    February 10, 2026

    जिला दुर्ग – राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी पढ़िए पुरी खबरें…

    February 6, 2026

    भाजपा सरकार दीवाली में आम जनता को 440 वोल्ट का झटका दे रही – अरूण वोरा

    October 15, 2025

    25 जनवरी को दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    January 24, 2026

    मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

    October 15, 2025

    दुर्ग जिला – कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा निगेटिव समाचार का तथ्यपरक खंडन जारी करें विभाग और साथ हीं निर्माण कार्य एजेंसी विभाग राशि भुगतान लंबित न रखें पढ़िए पुरी खबरें…

    October 15, 2025

    दुर्ग शहर त्योहारी सीजन में भीड़-जाम से निपटने निगम और पुलिस की संयुक्त रणनीति:

    October 15, 2025

    दुर्ग जिला – एक शिक्षक न सिर्फ ज्ञान देता है, बल्कि एक बेहतर समाज भी बनाता है- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

    September 21, 2025

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल दुर्ग के 11 स्कूल बनेंगे स्मार्ट और 10 स्कूल में लगेगी स्मार्ट क्लास पढ़िए पुरी खबरें…

    February 10, 2026

    दुर्ग जिला – दुर्ग शहर पोटियाकला वार्ड 54 पार्षद ने जनदर्शन में स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग पढ़िए पुरी खबरें…

    February 10, 2026

    जिला दुर्ग – राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी पढ़िए पुरी खबरें…

    February 6, 2026

    25 जनवरी को दुर्ग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    January 24, 2026
  • देश – विदेश
    • कोरोना अपडेट
    • टेक्नोलॉजी – लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन – खेल
  • शिक्षा – रोजगार
  • कारोबार
  • डॉक्टर – स्वास्थ्य
Naman Bharat 24 NewsNaman Bharat 24 News
You are at:Home»छत्तीसगढ़»दुर्ग संभाग»भूपेश के बेटे कांग्रेस के कौन से पद पर है जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है – गजेंद्र यादव

भूपेश के बेटे कांग्रेस के कौन से पद पर है जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है – गजेंद्र यादव

0
By Lukesh Sahu on July 21, 2025 Uncategorized, चुनाव अपडेट, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ पर्यटन, दुर्ग संभाग, देश - विदेश, बस्तर संभाग, बिलासपुर संभाग, ब्रेकिंग, रायपुर संभाग, सरगुजा संभाग
Share
WhatsApp Facebook Twitter Email

पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका भ्रष्टाचारियों को बचाने प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है इसे कहते है चोरी ऊपर से सीना जोरी – संजय श्रीवास्तव

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने जिला भाजपा कार्यालय मे आहूत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर है जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उसे व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है इसका साफ मतलब है भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मुंह में झोंक दिया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा हमने पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को भी बर्बाद किया और अपने पूरे साम्राज्य को भी बर्बाद किया भूपेश बघेल इस दिशा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भूपेश बघेल और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी करने जा रही है जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दापाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज प्रेजेंटेशन के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है। आप सबको पता होगा कि अपने शासनकाल के पाँच वर्ष में भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था।

छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जम कर लूटा था, आज इन घोटालों के आरोपी एक एक कर नप रहे हैं। सभी जेल जा रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बेवजह जिस तरह अपराधियों के विरुद्ध हो रही कानून सम्मत कार्रवाई को कहीं और मोड़ा जा रहा है, वह दुर्भाग्यजनक और कांग्रेस में हिप्पोक्रेसी का सबसे बड़ा नमूना है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जब भी आप सभी कॉल ब्लॉक आवंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेलजी बचाव में आ जाते थे। कहते थे कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दें। सवाल यह है कि अब जब झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा कर भूपेशजी अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं, तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे?

छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह तथ्य है कि न केवल भूपेश बघेल ने कोल ब्लॉक अशोक गहलोत को आवंटित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह जी की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक आवंटन की राह आसान की थी। उन्होंने कहा कि साल 2010 में केन्द्र में काँग्रेस की सरकार थी, तब कोयला मंत्रालय और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा हसदेव अरण्य को पूरी तरह से नो-गो जोन घोषित किया गया था। उसे कांग्रेस नीत सरकार के पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने ही सबसे पहले गो एरिया घोषित किया था।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 23 जून 2011 को केन्द्र में कांग्रेस की सरकार रहते ही तारा परसा ईस्ट और कांटे बेसन कोल ब्लॉक को खोलने का प्रस्ताव दिया गया। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, उस वक्त अडानी को दो बड़ी खदानों गारे पेलमा सेक्टर-2 और राजस्थान में केते एक्सटेंशन ब्लॉक का ऑपरेटर बनाया गया। इसी तरह भूपेश बघेलजी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही 16 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश भेजी।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 31 मार्च 2021 को ओपन कास्ट गारे पेलमा सेक्टर-2, मांड-रायगढ़ कोलफील्ड के लिए हुआ समझौता भी सबके सामने है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2022 को भूपेश बघेल जी के मुख्यमंत्री रहते ही कांग्रेस सरकार द्वारा वन स्वीकृति स्टेज-1 और 23 जनवरी 2023 को वन स्वीकृति स्टेज-2 के लिए सिफारिश भेजी गई।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि महाजेंको कोल फील्ड की स्वीकृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संलिप्तता को लेकर तब अनेक अखबारों ने समाचार भी प्रकाशित किए थे। 25 मार्च 2022 को भूपेश सरकार ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के रहते राजस्थान को कोल माइंस का आबंटन किया था।

*भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि:-*

– क्या वह मनमोहन सिंह सरकार के समय हुए निर्णयों के लिए आज माफ़ी मांगेंगे?

– क्या भूपेश बघेल यह घोषणा करेंगे कि अब कांग्रेस कभी बिजली का उपयोग नहीं करेगी, क्योंकि स्वयं यह कह चुके हैं कि विरोध करने वाले अपने घर की बिजली बंद कर दें।

– क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी, जैसे आज पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए हुई है?

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही तब राजस्थान के तत्कालीन मंत्री बी डी कल्ला ने भूपेश बघेल को पत्र लिखा और राजस्थान के तत्कालिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक सप्ताह के भीतर कई पत्र लिखे कोल ब्लॉक आंबटन के लिए। जिसे छत्तीसगढ़ और देश की जनता ने देखा है।

आयोजित प्रेस वार्ता में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकार, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग शहर महापौर अलका बाघमार, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया मौजूद रहे |

Share. WhatsApp Facebook Twitter Email
Lukesh Sahu
  • Website

Related Posts

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल दुर्ग के 11 स्कूल बनेंगे स्मार्ट और 10 स्कूल में लगेगी स्मार्ट क्लास पढ़िए पुरी खबरें…

दुर्ग जिला – दुर्ग शहर पोटियाकला वार्ड 54 पार्षद ने जनदर्शन में स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग पढ़िए पुरी खबरें…

जिला दुर्ग – राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी पढ़िए पुरी खबरें…

  • Popular
  • Recent
  • Top Reviews
January 15, 2022

रायपुर : ​​​​​​​मुख्यमंत्री से परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

January 15, 2022

​​​​​​​रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल से हरदीहा साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

January 15, 2022

रायपुर : करवा नाला से अब किसानों को मिलने लगा रबी सिंचाई के लिए पानी

February 10, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल दुर्ग के 11 स्कूल बनेंगे स्मार्ट और 10 स्कूल में लगेगी स्मार्ट क्लास पढ़िए पुरी खबरें…

February 10, 2026

दुर्ग जिला – दुर्ग शहर पोटियाकला वार्ड 54 पार्षद ने जनदर्शन में स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग पढ़िए पुरी खबरें…

February 6, 2026

जिला दुर्ग – राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी पढ़िए पुरी खबरें…

कारोबार
March 30, 2025

दुर्ग शहर नगर निगम कार्यालय में अंतिम एक दिन नही तो भरना पड़ेगा, एक हजार फाइन 15% पेनाल्टी,अप्रैल से नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही होंगी शुरू पढ़िए पुरी खबरें…

December 23, 2024

दुर्ग जिला – ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को 26 दिसम्बर को दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण पढ़िए पूरी खबर…

December 19, 2024

दुर्ग शहर 18 दिसम्बर गुरु घासीदास जयंती के शुभ अवसर पर चौक चौराहों खुले में धड़ल्ले से खुब बिक्री हुई अवैध मांस,मछली और मटन के कारोबार निगम प्रशासन मौन पढ़िए पूरी खबर…

December 17, 2024

दुर्ग जिला – प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना- निःशुल्क बिजली की ओर एक महत्वपूर्ण कदम सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक क्या दिशानिर्देश दिए पढ़िए पूरी खबर…

शिक्षा – रोजगार
February 10, 2026

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल दुर्ग के 11 स्कूल बनेंगे स्मार्ट और 10 स्कूल में लगेगी स्मार्ट क्लास पढ़िए पुरी खबरें…

February 10, 2026

दुर्ग जिला – दुर्ग शहर पोटियाकला वार्ड 54 पार्षद ने जनदर्शन में स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की मांग पढ़िए पुरी खबरें…

February 6, 2026

जिला दुर्ग – राशनकार्डधारी 28 फरवरी तक कराए ई-केवाईसी पढ़िए पुरी खबरें…

October 15, 2025

मंत्री गजेन्द्र यादव, बच्चों को दिए अनुशासन की सीख अनुशासन और लगन को बताया सफलता का मंत्र पढ़िए पुरी खबरें …

संपादक

लुकेश साहू

राधा निवास, पोटिया कला, जिला- दुर्ग (छत्तीसगढ़)
मोबाइल : +91 8103945853
कार्यालय नंबर : 0788-3561846
ई-मेल : lukeshsahu853@gmail.com
हमारे बारे में
नमन भारत 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल और यूट्यूब चैनल है जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
विज़िटर संख्या
N/A
सोशल मीडिया
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
© 2026 Naman Bharat 24 News. Designed by Global Infotech

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.