स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू इंदरमन साहू के बड़े बेटे और चंद्रशेखर साहू के बड़े भैया थे।
दुर्ग शहर पोटिया कला आबादी पारा निवासी लिलेश्वर साहू का आज दिनांक 30 जून 2025 दिन सोमवार को अल सुबह निधन हो गया हैं। आपको बता दे कि स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू इंदरमन साहू के बड़े बेटे और साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष और दुर्ग संभाग सर्व समाज के अध्यक्ष चंद्र शेखर साहू के बड़े भैया थे।
स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू पेशे से रोजी मजदूरी का कार्य करता था। और मजदूरी कर अपने परिवारजनों का भरन पोषण कर जीवन यापन करके घर चलाते थे। स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू गांव , समाज और क्षेत्र में विशेष योगदान रहे। स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू बहुत ही होनहार मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।
स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने सर्व समाज प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव सहित प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण विशेष रूप से उपस्थित रहें।
मिट्टी का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे के आसपास पोटिया कला मुक्तिधाम में कि जायेगी स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू के करीब 14 और 16 वर्ष के दो बच्चे है। स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू 52 वर्ष के उम्र में यू ही अचानक चले जाने से गांव ,समाज और परिवारजनों में शोक कि लहर छाई हुई हैं।
इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को भगवान सहनशीलता प्रदान करें हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। कि स्वर्गीय श्री लिलेश्वर साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान देवे